Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023मोदी का पैगाम लाई हूं, डबल इंजन की सरकार बनाएंगे-स्मृति ईरानी

मोदी का पैगाम लाई हूं, डबल इंजन की सरकार बनाएंगे-स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान, करीब 31 मिनट के भाषण में प्रदेश सरकार को कोसा

(आशीष बागड़ी)


Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में गुरुवार को शहर के अटल उद्यान में आमसभा आयोजित हुई। दरअसल उक्त आमसभा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को आना था। लेकिन इन वक्त पर यह कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे हालांकि आमजन व कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। इसका असर भीड़ पर भी देखा गया है। जबकि उनकी जगह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी देवली पहुंची तथा आमसभा को संबोधित किया।

मोदी का पैगाम लेकर आई हूं”

उन्होंने कहा कि वह मोदी का पैगाम लेकर आई है। राजस्थान में कांग्रेस के 5 साल भ्रष्टाचार व कुशासन के घेरे में गुजरे हैं। युवाओं के साथ छलावा हुआ है। उन मां-बाप को ज्यादा पीड़ा होती है, जो अपनी मेहनत की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई पर लगाते हैं तथा एनवक्त पर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। यह युवाओं के साथ छलावा नहीं है तो और क्या है। उन्होंने कहा कि रिमोट वाली सरकार के बीच आमजन की सरकार को चुनना लोगों की प्राथमिकता होनी चाहिए और यह आमजन की सरकार केवल भाजपा ही हो सकती है, कोई अन्य नहीं। करीब 31 मिनट 15 सेकंड के भाषण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि जादूगर के शासनकाल में राजस्थान में यहां की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भीलवाड़ा का कोटडी कांड किसी से छिपा नहीं है। जहां एक बालिका के निर्ममता के साथ टुकड़े कर जला दिया जाता है।

स्थिति यह है कि सुबह बेटी घर से निकलती है तो परिवार के लोगों को यह विश्वास नहीं है कि वह सुरक्षित शाम तक घर आ जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आमजन की की सरकार है। उन्होंने गेहूं की एसपी पर 2700 रुपए बोनस दिए जाने की बात कही। इसी तरह कहा कि आगामी 25 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाएं। भाजपा सरकार में आती है तो युवाओं को ढाई लाख नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने अपने भाषण के बीच कई बार भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला का नाम लोगों के मुंह से कहलवाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी अब डबल इंजन की सरकार बनेगी तथा प्रदेश का एक नंबर विकास होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, बैंक खाता खोलने की स्कीम सहित विभिन्न योजनाएं लोगों को बताकर भाजपा को मतदान करने की अपील की।


ऐसे मर्द किस काम के, जिनका खून नहीं खोले

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने भाषण में जिक्र किया कि राजस्थान में आदिवासी बालिका को निर्वस्त्र कर घूमाने के मामले, शिक्षिका को दिनदहाड़े जलाने व महिलाओं को कोडे मारने समेत महिला अत्याचार हो रहे हैं और इस पर प्रदेश के कांग्रेस नेता यह कहते हैं कि बलात्कार हो रहे तो राजस्थान में मर्द है। आखिर ऐसे मर्द किस काम के जिनका खून किसी की मां, बहन व बेटी पर अत्याचार होते हुए देख खोलता नहीं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। लेकिन यहां की सरकार के वर्दीधारी पुलिसकर्मी एक दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देते हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को दी गई कोरोना वैक्सीन का भी जिक्र किया और कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार है। जिन्होंने प्रत्येक देशवासी को मुफ्त में वैक्सीन देकर जनहितहितकारी सरकार की भूमिका निभाई है। जबकि देश में जब वैक्सीन बन रही थी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रहे थे कि वह विदेश से वैक्सीन मंगवाने की मांग करते हैं। जब देश ही स्वालंबन की ओर जा रहा है तो उनकी विदेश प्रेम की इच्छा आखिर क्यों खत्म नहीं हो रही है।


देवली-उनियारा को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे-बैंसला

इस पूर्व को भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके भ्रमण के दौरान सामने आया कि स्कूल में टीचर नहीं है, अस्पताल में चिकित्सक नहीं है और रोड तो कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी मतदान दिवस पर बीजेपी को विजयी बनाकर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं। इसमें एक मोती देवली-उनियारा का भी होगा. उन्होंने कहा कि देवली में भाजपा व कांग्रेस का कार्यालय आमने-सामने है। लेकिन सामने वाले कार्यालय में हर वक्त मातम रहता है।

यह इस बात का प्रमाण है कि जनता सब जान चुकी हैं। उन्होंने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र को मॉडल रूप में बनाए जाने की बात कही। इससे पहले भाजपा नेता व टोंक जिला प्रभारी रमेश बिधूड़ी, उपजिला प्रमुख आदेश कवर, चंद्रवीर सिंह चौहान, नरेश बंसल, ओपी गुप्ता, सरोज बंसल समेत नेताओं ने संबोधित किया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d