Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpहम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता है, डरने वाले नहीं

हम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता है, डरने वाले नहीं


Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि यहां के तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है। हम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता है। एक ओर उस राष्ट्रीय पार्टी का मुखिया मूर्ख है। जबकि दूसरी ओर बीजेपी का मुखिया व नेता शेर की तरह हैं। वह शेर की तरह देखता है, बोलता है तथा राष्ट्र का नाम रोशन कर रहा है। यह सुनते ही आमसभा में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि गरीब और गरीब ना हो, जबकि गरीब को आगे बढ़ाने के पर्याप्त अवसर मिले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव केवल विजय बैसला व बीजेपी पार्टी का चुनाव नहीं है। जबकि प्रदेश की हर उसे व्यक्ति का चुनाव है, जो अपनी बहू, बेटी व पत्नी का सम्मान व सुरक्षा चाहते हो। इससे पहले विजय बैसला ने संबोधन में कहा कि यहां का तंत्र उन्हें पाबंद करने जा रहा है। उन्होंने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का भी अपने भाषण में आरोप लगाया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर के जरिए यहां सीआईएसएफ स्थित लैंडिंग सेंटर में उतरी तथा सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर आसपास की सभी थानों का पुलिस का जाप्ता मौजूद था।

मीडिया से बनाई दूरी

आमसभा खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी कार में जा बैठी। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने पत्रकारों से दूरी रखी तथा बातचीत नहीं की। कार में बैठने के कुछ सेकेंड बाद स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर की ओर रवाना हो गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d