Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के देवली-उनियारा प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर के समर्थन में आगामी 18 नवंबर को दूनी में जनसभा होगी।

गुर्जर के समर्थक विष्णु टेलर ने बताया कि उक्त आमसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आएंगे। यह आमसभा सुबह 9 बजे तहसील परिसर के पास होगी। इसमें आमजन व आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।



