Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर देवली में गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा की ओर से प्रभातफेरी शुरू की गई है।
गुरुघर सेवक पीयूष खत्री ने बताया कि आगामी 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती को लेकर देवली में सिख, पंजाबी, सिंधी, बिलोची संगत द्वारा सुबह साढ़े 5 प्रभातफेरी निकाली जा रही है। यह प्रभातफेरी आगामी 27 नवंबर तक लगातार निकाली जाएगी। प्रभातफेरी के माध्यम से गुरु नानक देव के संदेशों को प्रसारित किया जा रहा है



