Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की सब्जी मंडी में गत 9 नवम्बर को लौकी बेचने आए किसान की चोरी हुई बाइक पुलिस ने गुरुवार को जप्त कर ली। वहीं मामले में चोर को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि गत 9 नवम्बर को यहां सब्जी मण्डी के पास गली में खड़ी बाइक चोरी हुई थी। मामले में पीड़ित राधेश्याम कीर निवासी टोंक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुरुवार को थाने के हैडकांस्टेबल रामेश्वर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांवड़ी सीआईएसएफ फायरिंग रेंज के पास बिना नम्बरी बाइक लेकर खड़ा है, संभवत यह बाइक चोरी की हो सकती है। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक मिला, जो नशे का आदि लग रहा था। जिसके पास एक बाइक बिना नम्बरी थी। जिससे पुछताछ की गई तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया।

वहीं नाम पता पुछा तो शंकर लाल पुत्र घनश्याम माली निवासी दूनी होना बताया। बाइक को चैक किया तो लॉक टुटा हुआ था। जिसके इंजन नं चैचिस नम्बर चैक किए तो वह थाने में दर्ज प्रकरण संख्या की निकली। जिसके बाद बाइक मालिक राधेश्याम कीर को थाने बुलाया। पीड़ित ने उक्त बाइक स्वयं की होना बताया। पुलिस ने बाइक जप्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



