यह कैसी लचर व्यवस्था
Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध पर आने वाले पर्यटकों की लापरवाही के चलते बांध का यह क्षेत्र अब मौत का सेल्फी व फोटो प्वाइंट बन गया है। जहां लापरवाही, कभी भी मौत को न्योता दे सकती है।
लापरवाही : बीसलपुर डेम के स्काडा सिस्टम में निजी मेहमानों की खातिरदारी
जबकि जिले में पानी में डूबने से करीब डेढ़ दर्जन मौतें हो चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद बीसलपुर परियोजना सावधानी नहीं बरत रही हैं। दरअसल बीसलपुर बांध के गेट खुलने के बाद यहां आने वाले युवा अपनी जान जोखिम में डालकर बांध के गेट की दीवार और क्रेनों पर चढ़कर सेल्फी व फोटो ले रहे हैं। यह बेहद खतरनाक है और हादसे को आमंत्रण दे रहा है। बांध के गेट की ऊपरी दीवार पर और क्रेनों पर चढ़ने वाले युवाओं को रोकने के लिए बांध प्रशासन का कोई कर्मचारी नहीं है। युवा दीवार पर बांध की ओर पैर लटकाकर बैठे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन बीसलपुर परियोजना के अभियंताओं का इस ओर ध्यान नहीं है।



