पत्नी अभियंता की जगह पति कर रहा है ड्यूटी
Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र का बीसलपुर बांध पर गत 24 जुलाई को ओवरफ्लो हुआ और इसके बाद बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई। फिलहाल आधा दर्जन गेटों से पानी की निकासी जारी है।
अतिरिक्त पानी की निकासी देखने के लिए इन दोनों बीसलपुर बांध पर स्थानीय लोगों, पर्यटकों और सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। वही परियोजना की अभियंताओं की लापरवाही भी सामने आई है। यहां अभियंता अपने रिश्तेदारों, नजदीकी लोगों को गोपनीय स्काडा सिस्टम में बिठाकर खातिरदारी कर रहे हैं। बीसलपुर परियोजना के अभियंता की लापरवाही से गैर सरकारी एवं अनाधिकृत लोग गेट खुलने वाले स्काडा सिस्टम के रूम में बेरोकटोक जा रहे हैं। वही यहां अपने लोगों के चाय, पीना की खातिरदारी में भी कोई कमी नहीं है। स्काडा सिस्टम के अंदर और बाहर बैठकर प्रभावशाली लोग अतिरिक्त पानी की निकासी और मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
जबकि परियोजना का प्रबंधन, अन्य लोगों को इस सिस्टम में भीतर प्रवेश करने से रोकता हैं। जबकि स्काडा सिस्टम एक बेहद गोपनीय है। जिसके माध्यम से रेडियल गेट खोले जाते हैं। लेकिन यह गोपनीय रूम भी अब आम रूम साबित होता नजर आ रहा है। इसी तरह बीसलपुर परियोजना ने आम लोगों की सुविधा के लिए गेट के ऊपर जाने की अनुमति दी है, ताकि लोग पानी निकासी के दृश्यों का आनंद ले सके। हालांकि यह प्रशंसनीय कदम है। लेकिन यहां ऊपर लगे कंट्रोल रूम से गेटों की और भी लोग आ जा रहे हैं। जबकि यह जोखिम पूर्ण हो सकता है।
पत्नी की जगह पति कर रहा है ड्यूटी
इसी तरह बांध स्थल पर बीसलपुर कंट्रोल रूम में 24 घंटे जल स्तर की निगरानी एवं निष्कासन के तथ्यों पर नजर रखने व विभागीय अग्रिम सूचना के लिए अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। यहां एक अभियंता दंपति भी है। जहां दोनों पति-पत्नी की ड्यूटी सुबह और रात के वक्त लगाई गई है। लेकिन नियम विरुद्ध यहां सहायक अभियंता अपनी पत्नी की जगह रात्रि ड्यूटी भी कर रहा है, जो कि गलत है। इस संबंध में बीसलपुर कंट्रोल रूम में कार्यरत सहायक अभियंता का कहना है कि स्काडा सिस्टम में आम लोगों का जाना वर्जित है। लोगों को यहां इस तरह से प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं पत्नी की जगह ड्यूटी करने की बात भी गलत है। महिला कर्मचारी ही ड्यूटी करती है।



