Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबंद पड़ी टॉय ट्रेन का डिब्बा बच्चों ने चलाया, जोखिमपूर्ण

बंद पड़ी टॉय ट्रेन का डिब्बा बच्चों ने चलाया, जोखिमपूर्ण


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए पिछले वर्षों में लगाई गई टॉय ट्रेन काफी समय से बंद पड़ी है। वहीं बंद पड़ी टॉय ट्रेन के एक डिब्बे को बच्चों ने अलग कर पटरी पर दौड़ा दिया, जिसका वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में बच्चे टॉय ट्रेन के डिब्बे को धक्का लगाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि अटल उद्यान में टॉय ट्रेन काफी समय से बंद पड़ी है और लगातार बंद रहने से कबाड़ होती जा रही है। हालांकि बच्चों ने इसका एक डिब्बा लेकर मस्ती की, लेकिन यह जोखिमपूर्ण है और यदि डिब्बा गिर जाता तो बच्चे हादसे का शिकार हो सकते थे। नगर पालिका को चाहिए कि करोड़ों रुपए की लागत से लगी टॉय ट्रेन को चालू कराई जाए, ताकि बच्चों को मनोरंजन की सुविधा मिल सके।

टॉय ट्रेन के बंद होने से अटल उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के साधन कम हो गए हैं और नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

लेटेस्ट एक्सीडेंट न्यूज़ : मौज मस्ती बनी फिर मौत की वजह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d