Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमौज मस्ती बनी फिर मौत की वजह...

मौज मस्ती बनी फिर मौत की वजह…

मोती सागर बांध में डूबने से किशोर की मौत हुई


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के मोती सागर बांध के झरने में सोमवार को बहाव में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। 

बीसलपुर बांध पर उमड़ी भीड़, महादेव मंदिर में दर्शन भी किए

पुलिस के अनुसार मृतक टोंक निवासी 16 वर्षीय उजैर हैं। वह अपने साथियों के साथ मोतीसागर बांध पर पिकनिक मनाने आया था और नहाते समय बहाव में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर धुआं कला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे टोंक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दरअसल मोती सागर बांध पर सैलानियों का जमावड़ा रहता है और सोमवार को भी कई लोग बांध पर सैर सपाटे के लिए आए थे। बांध के बुर्ज नं 2 में नहाते समय युवक डूब गया। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि युवक को टोंक रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d