आधा दर्जन गेट खोलकर की जा रही है निकासी, कंट्रोल रूम फॉर्मेलिटी साबित
Deoli New 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध से मंगलवार सुबह 6 बजे से आधा दर्जन गेट खोलकर 72 हजार 120 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही है। वही बीगोद स्थित त्रिवेणी पर 3.70 मीटर का गेज चल रहा है।
एक्सीडेंट न्यूज़ : मौज मस्ती बनी फिर मौत की वजह…
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक बांध के गेट नं 8 और 13 को 1-1 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 6010-6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह गेट नं 9 और 12 को 2-2 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 12020-12020 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि गेट नं 10 और 11 को 3-3 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 18030-18030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के अधिकारियों ने बताया कि पानी की निकासी से बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई को जिला कलक्टर और स्थानीय विधायक समेत अतिथियों ने बीसलपुर बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की थी, जो मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। वही यह नजारा देखने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है।
कंट्रोल रूम में नहीं है जिम्मेदार कर्मचारी
बीसलपुर डेम का जलस्तर जानने एवं बाढ़ नियंत्रण की सूचना के लिए परियोजना की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके नं 01434-232033 है। लेकिन उक्त कंट्रोल रूम पर मीडिया को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम पर फोन किया गया तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को ड्राइवर बताया और सही जानकारी देने से इनकार किया। लिहाजा परियोजना का कंट्रोल रूम फॉर्मेलिटी साबित हो रहा है।



