Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट वितरित

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट वितरित


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला चिकित्सालय देवली में मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य स्तरीय निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2 दर्जन टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. नंदकिशोर मीणा और अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण किट बांटे। टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी और टीबी रोगियों की सहायता के लिए मरीजों को पोषण किट दिए गए। पोषण किट में दाल, चावल, पोहा, सोयाबीन पापड़, सेव, केला आदि पोषण सामग्री है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सरकारी संस्था, राजकीय कर्मचारी आदि रोगी के हितार्थ निक्षय मित्र बनकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बन सकता है। उन्होंने बताया कि मरीजों को पोषक भोजन करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उपचार के बाद टीबी चैंपियन बनकर टीबी रोगियों के उपचार पूर्ण करने में सहयोग करना चाहिए।

प्रदेश में 27 से 31 जुलाई तक राज्य स्तरीय निक्षय पोषण किट वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

बंद पड़ी टॉय ट्रेन का डिब्बा बच्चों ने चलाया, जोखिमपूर्ण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d