Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के गांव आमली देवल्या में गत 27 जुलाई को एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक हरिराम (19) पुत्र रामेश्वर मीणा निवासी आमली देवल्या है।
जानकारी के अनुसार हरिराम 27 जुलाई को अपने खेत पर काम कर रहा था, इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हरिराम की असमय हुई मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



