Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्ममौन रखकर आचार्य विद्यासागर को विनयाजंलि अर्पित

मौन रखकर आचार्य विद्यासागर को विनयाजंलि अर्पित


Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उत्तम धर्म के प्रणेता समाधिस्थ आचार्य 108 विद्यासागर को सकल जैन समाज देवली की ओर से रविवार को महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धापूर्वक विनयांजलि अर्पित की गई।

इसमें सकल जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, महिला मंडल, नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान पांचो मंदिर के अध्यक्ष द्वारा आचार्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद विनयांजलि के रूप में आचार्यश्री जीवन पर प्रकाश डाला गया। आचार्य के भक्तों द्वारा उनके जीवन की कई घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सभा का संचालन महामंत्री शांति लाल सोनी ने किया। समापन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभा का समापन किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d