चैरिटेबल कार्य की प्रशंसा की
Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने रविवार को शहर के साकेत कॉलोनी स्थित विशाल आई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीएमएचओ ने नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर रोगियों से बातचीत की तथा उनके कुशलक्षेम पूछी। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं व चैरिटेबल कार्य की जानकारी दी। जिस पर सीएमएचओ ने उक्त कार्य की सराहना की। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से जिला अंधता निवारण समिति टोंक व विशाल आई हॉस्पिटल के स्विमिंग तत्वाधान में अब तक कई नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा चुके। इसमें सैकड़ो रोगी नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ उठा चुके हैं तथा उन्हें फायदा भी हुआ है।



