Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशिविर में समाज सेवा के सिद्धांत सीखें, समापन हुआ

शिविर में समाज सेवा के सिद्धांत सीखें, समापन हुआ


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन के शिविर की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने की। वहीं 7 दिन तक टीम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंदिरा गांधी दल, सरोजिनी नायडू दल और सुनीता विलियम्स दल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर पारितोषिक प्राप्त किया। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में भूमिका कंवर प्रथम, हर्षिता वर्मा द्वितीय एवं नीलू गुर्जर तृतीय स्थान पर रही।एनएसएस+2 की इकाई ने विशेष शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, चिकित्सा परामर्श, कानूनी संबंधी जानकारी, धार्मिक स्थलों का भ्रमण, साफ-सफाई श्रमदान पाक कला, अनुशासन, राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए देश व समाज सेवा की भावना से विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। यहां उपप्राचार्य संतरा बड़ोलिया सहित स्टाफ था। प्रधानाचार्य ने शिविर समापन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d