Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी आदिवासी युवक के हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में युवक को लटकाकर बेरहमी से मारपीट की जा रही है।
उक्त घटना की निंदा करते हुए अंबेडकर विचार मंच देवली ने अध्यक्ष राज बहादुर रेगर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि आदिवासियों के साथ प्रदेश में आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। इन घटनाओं में बजरंग दल का भी नाम सामने आया है। मध्यप्रदेश में लगातार दलित आदिवासियों पर प्रताड़ना बढ़ती जा रही हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से इस्तीफा लेते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। घटना में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौपने में पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, उपाध्यक्ष सुरेश मीणा, विनोद मीणा, महामंत्री शिवराज वर्मा, कोषाध्यक्ष जगफूल सिंह मीणा, महासचिव रोहित चंदेल, मोहनलाल, संगठन मंत्री रमेश मीणा, नरेश वर्मा आदि थे।


