Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsरंगोली बनाकर बताया कि, 26 अप्रैल को मतदान जरूर करें

रंगोली बनाकर बताया कि, 26 अप्रैल को मतदान जरूर करें


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने रंगोली एवं मेहंदी बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया।

प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मताधिकार प्रयोग की शपथ दिलाई। वहीं 18 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरुकता हस्ताक्षर कार्यक्रम तथा पोस्टर एवं स्लोगन लेखन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। यहां महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. बीएस नोगिया, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. परशुराम मीणा, रेखा नायक और नितेश सैनी थे।

“स्वयं मतदान कर औरों को प्रेरित करेंगे”

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। वहीं आगामी 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वयं भी मतदान करे और दूसरों को भी मतदान का महत्व बताए। यहां बीएलओ अनिल टेलर, शिवपाल मीणा, अध्यापक सुगन चन्द कुमावत, अनिता मीणा ने सहयोग किया।

तहसीलदार ने मतदान बूथों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में रंगोली बनाकर “मतदान अवश्य करे” का संदेश दिया। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्मा ने बताया कि तहसीलदार रामसिंह मीणा एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाकर मतदाताओ को मतदान करने का संदेश दिया। तहसीलदार मीणा,नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीणा ने विद्यालय के मतदान बूथों का निरीक्षण किया व निर्देश भी दिए।

बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुम्हार ने बताया कि तहसीलदार मीणा ने बूथ संख्या 111, 113, 114 एवं 116 का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष आयु वालों का नाम 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अवश्य जोड़ दिए जाए तथा कोई नाम नहीं छूटे। यहां बीएलओ महेंद्र चौधरी, शोपाल गुर्जर प्राध्यापक संतोष शर्मा सीमा शेर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d