Deoli News 23 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) होली से दो दिन पहले यानि शनिवार को देवली शहर के दिन में गर्मी की तपिश बढ़ गई है। हालांकि दिन के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
लेकिन शनिवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। सुबह से मौसम साफ रहने से तपिस शुरू हुई जो लगातार जारी रही। दोपहर 2 बजे 33 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि तीन बजे तक बढ़कर करीब 35 से 36 डिग्री तक होने का अनुमान है। जबकि रात का तापमान 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है।


