Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsमोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन व सुपर फ़ूड है

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन व सुपर फ़ूड है

“कार्यशाला में आहार चर्चा की”


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली परिसर में शुक्रवार को मिलेट्स (मोटा अनाज) को लेकर आहार चर्चा की गई तथा बल सदस्यों को इसके महत्व के बारे में बताया गया।

इस दौरान राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय देवली के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने मोटा अनाज को सुपर फूड कहा है। उन्होंने कहा कि जौ, बाजरा, ज्वार, कांगनी, रागी, सावा, रामदाना यह मोटे अनाज में आते हैं। जिनका इस्तेमाल कर जीवन शैली से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। खासकर मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग, मोटापा, फैटी लिवर व पाचन संबंधी रोगों में मिलेट्स से फायदा होता है। मोटा अनाज ग्लूटेन फ्री होने की वजह से मधुमेह रोगियों के लिए वरदान होता है तथा एंटीऑक्सीडेंट होने के चलते हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के साथ मोटा अनाज को उगाने के लिए कम उपजाऊ भूमि, खाद, कीटनाशक दवाई, रासायनिक खादों का प्रयोग भी कम मात्रा में होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। साथ ही शरीर के पोषण के लिए सभी पोषक तत्व मोटा अनाज में होते हैं। लिहाजा इसे सुपर फूड कहा जाता है। उन्होंने मोटा अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d