Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरजिस्टर्ड मोबाइल से घर बैठे उपभोक्ता कर सकेंगे ईकेवाईसी

रजिस्टर्ड मोबाइल से घर बैठे उपभोक्ता कर सकेंगे ईकेवाईसी


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेल कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं के किया जा रहे ईकेवाईसी अब गैस उपभोक्ता स्वयं घर बैठे भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल से एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी।

मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि भारत गैस के उपभोक्ताओं को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से “हेलो बीपीसीएल एप” तथा “आधार फेस RD” एप मोबाइल पर इंस्टॉल कर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना एम पिन बनाना होगा। यह चार अंको का होगा। इसी विंडो में एमपी दोबारा भरना होगा तथा दोनों पिन एक जैसे होने पर प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगा। इसी तरह जिस जगह पर सिलेंडर की रेट लिखी हो उस एरो बटन को क्लिक करना होगा। यहां उपभोक्ता को एजेंसी का नाम व सबसे ऊपर उपभोक्ता का नाम दिखाई देगा। वहीं इसके नीचे ईकेवाईसी का ऑप्शन भी दिखेगा। यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भरने के बाद कंपलीट ईकेवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके तत्काल बाद एक ओटीपी मिलेगा, जो उसी नंबर पर आएगा, जो आधार में दर्ज है। शर्मा ने बताया की ओटीपी डालने के बाद आधार प्रमाणीकरण के लिए चेक बॉक्स को क्लिक करेंगे तो फेस रिकॉग्निशन विंडो खुलेगी। जैसे ही फोटो कैप्चर होगी, उपभोक्ता के मोबाइल स्क्रीन पर सक्सेसफुल ई केवाईसी होने का मैसेज आएगा।

इस प्रक्रिया से भारत गैस के उपभोक्ता घर बैठे अपना ईकेवाईसी कर सकेंगे। उल्लेखनीय की पिछले कई दिनों से भारत गैस एजेंसी मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर पर लगातार उपभोक्ताओं की भीड़ पड़ रही है। ऐसे में गैस उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए स्वयं भी अपना ईकेवाईसी कर सकेंगे। सुविधा के लिए नीचे एप का लिंक दिया जा रहा है।

👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgt.bharatgas

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d