Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsलापरवाही : इंटरनेट की फाइबर लाइन से लोगों के बिजली के उपकरण...

लापरवाही : इंटरनेट की फाइबर लाइन से लोगों के बिजली के उपकरण फुंके

बिना अनुमति के खींच दी लाइन, लोगों में नाराजगी


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सरकारी लापरवाही के यूं तो कई मामले सामने आते हैं। लेकिन इस लापरवाही से लोगों के नुकसान होने का मामला मंगलवार सुबह सामने आया। जहां देवली की जनता कॉलोनी में कई परिवारों की बिजली के उपकरण फुंक दिए गए। इसे इन परिवारों में नाराजगी है।

दरअसल यह नुकसान बीएसएनएल के अभियंताओं व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुआ। जानकारी के अनुसार बीएसएनएल ने जनता कॉलोनी पीएचडी वाली गली में हाल ही में इंटरनेट की फाइबर लाइन खींची। जबकि निगम को इसका पता तक नहीं लगा। इसके चलते सोमवार शाम यहां स्थित घरों में नुकसान हुआ है। यहां नीरज चौधरी, योगेश शर्मा, राजेश पारीक समेत परिवारों में फ्रीज, टीवी समेत उपकरण फुंक गए। एक साथ हुए उक्त नुकसान से कॉलोनी सहम गए। बाद में मालूम चला कि बाहर बीएसएनएल की फाइबर लाइन की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से यह नुकसान हुआ। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर समेत अभियंताओं को जानकारी दी। निगम के निर्देश पर मंगलवार सुबह विद्युत कर्मचारी जनता कॉलोनी पहुंचे तथा बीएसएनएल की उक्त फाइबर लाइन को काटकर जप्त कर लिया। लेकिन कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासी नीरज चौधरी ने बताया कि विभाग के लापरवाही की वजह से उनकी टीवी फुंक गई। ऐसे में इस नुकसान का आखिर कौन जिम्मेदार होगा।

उधर, निगम कनिष्ठ जनता चंद्रशेखर का कहना है कि लोगों के विद्युत उपकरण फुंक जाने की शिकायत मिली थी। बीएसएनएल की फाइबर इंटरनेट लाइन की वजह से यहां हादसा हुआ है। फिलहाल यह लाइन जप्त कर ली गई है। अन्य किसी जगह पर इस तरह की लाइन से नुकसान होने की जानकारी नहीं आई है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d