Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsटोंक सीएमएचओ सड़क दुर्घटना में घायल हुए

टोंक सीएमएचओ सड़क दुर्घटना में घायल हुए

पोल्याड़ा में नहर के समीप हुआ हादसा, निरीक्षण को लेकर आ रहे थे देवली


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक सीएमएचओ डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। अग्रवाल देवली में निरीक्षण को लेकर टोंक से रवाना हुए थे। लेकिन इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में पोल्याड़ा गांव के समीप हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। श्याम सुंदर अग्रवाल अपनी सरकारी कार से देवली की ओर निरीक्षण को लेकर आ रहे थे। इस बीच पोल्याड़ा में नहर के समीप सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे बाई और खड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में अग्रवाल जो चोटिल हो गए, जिन्हें देवली चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि सड़क हादसे में सीएमएचओ के पैर, हाथ व सिर पर चोट आई है।

उनका उपचार किया गया है। दोपहर 3:30 बजे करीब वह टोंक के लिए निकल गए। सीएमएचओ का एक्सरे भी कराया गया है। जबकि उनका कार चालक सुरक्षित बच गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d