Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा की नानक नाम लेवा संगत की ओर से मंगलवार शाम बस स्टैंड परिसर में लोगों को दूध सेवा दी जाएगी।
गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी गुलशन सिंह ने बताया कि मोतीराम मेहरा की प्रेरणा से गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह व जोरावर सिंह को ठंडे बुर्ज में दूध पिलाया गया था। इसी के चलते मंगलवार शाम 6:30 बजे बस स्टैंड परिसर देवली में भी देवली संगत के सहयोग से लोगों के लिए दूध की सेवा की जाएगी। देवली संगत के सहयोग से यह पहला प्रयास किया जा रहा है।


