8 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 20 टीम में लेगी भाग
Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमरवासी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कालाभाटा में माँ करणी क्लब कालाभाटा के तत्वाधान में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक गोपीचंद मीणा ने उद्घाटन किया।
जीत के बाद पहली बार क्षेत्र में आने पर ग्रामीणों ने विधायक मीणा का माला साफा पहनाकर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा गाडोली मण्डल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खीची, खेमराज मीणा, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, महेन्द्र तिवाड़ी, वार्ड पंच सीताराम मीणा, वार्ड पंच बाबूलाल वर्मा, नवराज सिंह मीणा, राजेश कुमार मीणा, सोनू मीणा,हिम्मत सहित कई लोग मौजूद थे। पहला मैच अमरवासी वर्सेज बंगाली कॉलोनी देवली के बीच खेला गया। जिसमें अमरवासी टीम ने विजेता रही है। क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष प्रवीण मीना ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता 8 दिन चलेगी। जिसमें करीब 20 टीमें भाग लेगी।
उद्घाटन मैच जोजर ओर भुवार के बीच खेला गया। इससे पहले विधायक ने फीता काटकर व बल्ला चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।


