Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली गांव निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद को ज्ञापन सौपकर गांव में बंदरों के आतंक की समस्या बताई है।

ज्ञापन में बताया कि पिछले 4 वर्षों से गांव में दर्जनों बंदरों का आतंक है। यह बंदर आए दिन ग्रामीण व छोटे बच्चों को जख्मी कर रहे हैं। वही छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारी से इन बंदरों को पड़कर राहत दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने में सरपंच राधा देवी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, ग्रामीण लक्ष्मण, भगवान सिंह, सुनील समेत शामिल थे।


