Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी प्रताप कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने प्रताप कॉलोनी निवासी जमना बंजारा पत्नी विजय बंजारा के मकान में चोरी की है।
वारदात के वक्त जमना बंजारा घर में अकेली थी, जो मकान के बाहर बने टपरी में सो रही थी। लिहाजा मकान सूना था। जबकि उसके परिजन बाहर गए हुए थे। चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोड़कर 10 हजार रुपए के नकदी व चांदी का बाजूबंद, पायजेब चुरा ली। वारदात की सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता से जानकारी ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


