Monday, June 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरामद्वारा के बाहर से कचरा डिपो हटाने की मांग, एसडीओ को सौंपा...

रामद्वारा के बाहर से कचरा डिपो हटाने की मांग, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड स्थित रामद्वारा के बाहर नगरपालिका द्वारा बनाए गए कचरा डिपो को हटाने के लिए क्षेत्र के सोमवार को लोगों ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान महिलाओं सहित चार दर्जन से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताईं और क्षेत्र की इस गंभीर समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि वर्षों से इस कचरा डिपो के कारण यहाँ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे फैलने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रामद्वारा में होने वाले सत्संग और रामवाणी के वाचन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है तथा मौसमी बीमारियों व महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

उपखंड अधिकारी ने लोगों व महिलाओं की समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि वे आज ही नगरपालिका को इस संबंध में निर्देश देंगी, ताकि यह समस्या जल्द खत्म हो सके। इसी तरह लोगों ने नगर पालिका मंडल में भी अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर को उक्त समस्या का ज्ञापन सौपकर निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन देने में रूपम जिंदल, भवानी शंकर खटीक, महेश मंगल, ओम मंगल, संजय सिंहल, मनजीत सिंह, रामनिवास मीणा, राजेश, पंकज चंदेल, सुमित जिंदल, पूरणमल नायक, राम अवतार गुर्जर समेत क्षेत्र के कई लोग शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d