Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsविकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, केंद्र सरकार की योजनाएं बताई

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, केंद्र सरकार की योजनाएं बताई

विधायक गोपीचन्द मीणा ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी पंचायत के आदर्श खेल मैदान में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जहाज़पुर विधायक गोपीचन्द मीणा व जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा भी पहुँचे। यहां रथ में लगी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं पर सभी आधारित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

जिसमे केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक गोपीचन्द मीणा ने केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी राजस्थानी भाषा में दी। इस दौरान विधायक व जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ सु-शासन सपथ दिलाई। कार्यक्रम में रामकुंवार मीणा, जहाज़पुर उपखण्ड अधिकारी दामोदर प्रसाद खटाणा, लुहारी सरपंच जस्सू देवी, रामप्रसाद मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश मीणा गाडोली, पंचयात समिति सदस्य दिनेश माली, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सेन, सरपंच अशोक मीणा, अन्नू मीणा, पूर्व उपसरपंच विजय मीणा सहित जनप्रतिनिधि व लोग उपस्थित थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d