Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक भाग छूटे

बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक भाग छूटे


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग जगह पर कार्रवाई कर बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त की है। दूनी थाना प्रभारी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल रामकिशन, बन्नालाल, कॉन्स्टेबल विजय सिंह, विजयप्रताप, जीतराम, कॉन्स्टेबल क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे।

इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बनास नदी में अवैध बजरी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जा रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। वहीं इसका चालक पुलिस को देखकर भाग छूटा। इसी तरह आसपास के क्षेत्र में भी खड़ी दो बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने जप्त की है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d