Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsविद्युतकर्मी की मदद के लिए ग्रामीणों ने जुटाए 1.44 लाख रुपए

विद्युतकर्मी की मदद के लिए ग्रामीणों ने जुटाए 1.44 लाख रुपए

  • मरम्मत के दौरान घायल हुआ था विद्युतकर्मी

  • शनिवार को हुआ घायल का ऑपरेशन


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) करीब एक पखवाड़े पहले बिजली मरम्मत का काम करते समय पोल से गिरने से एफआरटी विद्युतकर्मी मुकेश कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। मुकेश, अपने पिता और छोटे बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

उनकी इस हालत को देखते हुए, सांवतगढ़ पंचायत के ग्रामीणों ने उनकी मदद के लिए एक मुहिम शुरू की। इस पहल के तहत ग्रामीणों ने जन सहयोग से 1.44 लाख की राशि एकत्र की है। मुकेश कुमार पिछले 15 दिनों से जयपुर के अस्पताल में असहनीय दर्द झेल रहा था। जिसका शनिवार को सफल ऑपरेशन हुआ। सांवतगढ़ पंचायत प्रशासक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि गत 28 अगस्त को जाल की ढाणी में बिजली मरम्मत करते समय मुकेश मीणा पोल से गिर गया था, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें तुरंत जयपुर रेफर किया गया था।

मुकेश एक संविदाकर्मी के रूप में काम करते हैं और उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में परिवार पर आए इस संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने मदद का हाथ बढ़ाया। यह मुहिम अभी भी जारी है और अधिक राशि जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एकत्रित की गई पूरी राशि मुकेश के परिवार को ऑनलाइन भेज दी गई है।

महिला विधायकों पर स्पीकर की….नजर! यह क्या बोल बैठे डोटासरा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d