Deoli News 14 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार इंद्रा एकादशी को देवली से रवाना होगी।
यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि यह एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 17 सितंबर को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। जबकि यात्रियों को सुबह 10:30 बजे जगदीश धाम के पास पहुंचना। इच्छुक श्रद्धालु 7737236402 नं पर संपर्क कर सकते है।


