Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविधिक जागरूकता शिविर में विभिन्न कानून की जानकारी दी

विधिक जागरूकता शिविर में विभिन्न कानून की जानकारी दी


Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यायाधीश ग्राम न्यायालय एवं तालुका विधिक सेवा समिति देवली हर्ष मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत राजमहल में विधिक जागरूकता शिविर लगा।

विधिक जागरूकता शिविर के दौरान न्यायाधीश ने ग्रामीणों को राज्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति से परिचय करवाते हुए महत्व एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम के साथ-साथ बाल विवाह के दुष्परिणाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सरकार की ओर से गरीब व्यक्ति, बच्चों, महिलाओं एवं पात्र व्यक्तियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, प्ली बारगेनिंग तथा राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यहां उन्होंने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को राजस्थान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चैक से संबंधित प्रकरण, धन वसूली, फौजदारी, सिविल, वैवाहिक, भरण पोषण एवं राजस्व श्रेणी के समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत में रखवाकर राजीनामा से निस्तारित करवाया जाता है।

विधिक जागरूकता शिविर के दौरान भजनलाल मीणा रीडर ग्राम न्यायालय देवली, बृजमोहन शर्मा सचिव तालुका समिति देवली सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d