सियासी पारा गर्माया, मुख्यमंत्री से शिकायत करने की दी चेतावनी
Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समरावता में हुई हिंसा को लेकर लगातार सियासी हलचल मची हुई है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बुधवार को टोंक केे जिला कारागार में बंद नरेश मीणा और उनके अन्य साथियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नरेश मीणा से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ने किरोड़ी ने फिर से टोंक पुलिस को घेरने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने हिरासत में बंद लोगों के साथ मारपीट की है, तो वह सीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। इस तरह की भी चर्चा है कि किरोड़ी एक तरफ सरकार का प्रतिनिधित्व भी कर रहें, तो सफाई से दूसरी ओर समाज के भी पक्ष में दिखाई दे रहे है।
परिजनों की जेल में मुलाकात कराई
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बुधवार को जेल में बंद लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की। मीणा और किरोड़ी की मुलाकात को लेकर सियासी पारे में जमकर हलचल मची हुई है। किरोड़ी ने जेल के बाहर परिजनों से मुलाकात कर उनसे पूछा कि आपकी मुलाकात हुई या नहीं? परिजनों ने बताया कि उनके आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले ली गई है, लेकिन दो-तीन दिन हो गए, अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है। इसके बाद खुद किरोड़ी इन परिजनों को साथ में लेकर जेल के भीतर ले गए। किरोड़ी लाल मीणा से पूछा कि क्या उनकी नरेश मीणा से मुलाकात हुई? तो उन्होंने कहा कि मेरी नरेश से बात हुई है, लेकिन वे इससे पहले समरावता का गांव में जा चुके हूं, उन्हें सारे मामले का पता है। समरावता में उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह मैडम, भाजपा नेता विक्रम सिंह गुर्जर समेत नेता साथ थे।
उन्होंने कहा कि उनके साथ जेल में पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। ऐसे में गोपनीय बात करना संभव नहीं था। किरोड़ी ने कहा कि इस मामले में जो निर्दोष लोग जेल में है। उनकी जमानत के लिए हम कोर्ट जाएंगे और उन्हें रिहा करवाने का प्रयास करेंगे। वहीं यदि पुलिस ने गलत किया तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।


