Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में एक व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में श्री व्यापार महासंघ और देवली पुलिस के सहयोग से व्यापारी को न्याय मिला है।
दरअसल व्यापारी सतीश मालपानी, जिनकी दुकान सतीश सेल्स कॉरपोरेशन नेहरू मार्केट देवली में है। व्यापारी मालपानी ने बताया कि गत 2 जून को सीतापुरा निवासी महावीर मालू उनकी दुकान पर आया और 90 हजार रुपए का तेल, चीनी, नारियल आदि माल धोखे से ले गया। जब सतीश मालपानी ने महावीर से पैसे मांगे, तो उसने उनकी बाइक लेकर पैसे लेने जाने की बात कही, लेकिन वह बाइक सहित फरार हो गया। सतीश मालपानी ने इस समस्या को लेकर श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल से संपर्क किया और उन्हें पूरी बात बताई।
महासंघ के अध्यक्ष के साथ व्यापारी देवली थाने गए और थाना अधिकारी को सारी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मामले में हस्तक्षेप कर 90 हजार रुपए और सतीश मालपानी की बाइक उन्हें वापस दिला दी।


