Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की साकेत कॉलोनी स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में शनिवार को कॉलोनीवासियों के सहयोग से पौष बड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पौष बड़े की प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी वितरण से पूर्व मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जहां स्थानीय महिलाओं द्वारा भगवान शिव की विशेष आराधना की गई और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। शनिवार को पूर्णिमा के विशेष अवसर पर देवली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में भी पौष बड़े के आयोजन की धूम रही। इसी तरह श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी ठाकुरजी व लड्डू गोपाल को विशेष रूप से पौष बड़े, हलवा और पकौड़ी का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्ति और आस्था के इस संगम में शहरभर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और भगवान को भोग लगाकर आशीर्वाद लिया गया।



