Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअत्याचार के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान, विहिप की बैठक हुई

अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान, विहिप की बैठक हुई

हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता


Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मां आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड देवली की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के प्रांतीय मंत्री राधेश्याम गौतम और बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक परमवीर सिंह मौजूद थे।

जिन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने देश के वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और लव जिहाद जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी हिंदू संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में दामोदर सोनी, विनोद लुहार, गोपी, घनश्याम राव, राजू सरकार, अशोक मंडल, विक्रम सिंह, महेंद्र मेघवंशी, अशोक दुबे, किशन माली, कपिल जांगिड, दीपक, शुभम पाल, सोनू सेन, गोविंद, खेमचंद, विशाल राव और सोनू मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d