Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजुलुस के साथ पंचकल्याणक महामहोत्सव के पात्र हुए चयनित

जुलुस के साथ पंचकल्याणक महामहोत्सव के पात्र हुए चयनित

फरवरी माह में होगा पंचकल्याण, तैयारी शुरू


Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में पंचबालयति व चौबीस श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पात्र चयन महोत्सव का आयोजन बुधवार को नगर पालिका टीनशेड में मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर के सान्निध्य में हुआ।

सर्वप्रथम चौबीस तीर्थंकर एवं पँचबालयती तीर्थंकर के जिनबिंब का जुलूस चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से मुनि संघ के साथ मुख्य बाजार से होते हुए टीनशेड परिसर पहुंचा। विकास जैन (टोरडी) ने बताया यहां सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों द्वारा चित्र अनावरण, द्वीप प्रज्वलन एवं पादप्रक्षालन किया गया।

आयोजन में पात्र बनने का मिला सौभाग्य

इस दौरान भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य अशोक कुमार-शांति देवी, लक्की-टीमा सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ।

Oplus_16908288

पंकज जैन एवं लक्की सर्राफ ने बताया कि सौधर्म इंद्र का सौभाग्य विनोद कुमार, पार्थ कुमार (मोतीपुरा) परिवार, कुबेर इंद्र गोविंदराम बंशीलाल,राजेश सर्राफ परिवार, विधिनायक आत्माराम सर्राफ परिवार, महायज्ञनायक बसंतीलाल चांदमल, अरविंद, पंकज जैन सर्राफ़ परिवार, ईशान इंद्र पदमचंद, सोनू कुमार (टोरडी) परिवार, सानत इंद्र माणकचन्द रमेश, राकेश (बाजटा), माहेन्द्र इंद्र महावीर प्रसाद, मयंक, मंजेश (बरवास) परिवार को प्राप्त हुआ। इसी तरह बालक आदिनाथ बनने का सौभाग्य हरमुखराय चेतन, उत्तम परिवार (कालेड़ा) परिवार को प्राप्त हुआ। इसके अलावा कई मुख्य पात्रो का चयन इस आयोजन में हुआ।

युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम उत्कृष्ट होता है

धर्मसभा में मुनि प्रणीत सागर महाराज ने कहा कि सोने की पहचान तपने से एवं मनुष्य की पहचान कसने से होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी से निखार आता है। दिनेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन अनिल जैन (केकड़ी), दिल्ली से आए पंचकल्याण के प्रतिष्ठाचार्य पं विवेक शास्त्री एवं कलाकार चक्रेश जैन द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d