Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा कलाँ क्षेत्र की माँ बीजासन गोशाला में कृषि विभाग भीलवाड़ा के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
इसमें ग्राम पंचायत कुचलवाड़ा के किसानों ने भाग लिया। सहायक कृषि अधिकारी मुकेश प्रजापत ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना को लेकर हर ग्राम पंचायत में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य तेल की फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जानकारी दी गई एवं कृषि विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भूपेंद्र सिंह मीणा कृषि पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा कला, विनोद मीणा, संतोष नाथ कृषि पर्यवेक्षक, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी नंदकिशोर उपाध्याय समेत किसान दुर्गालाल जांगिड़, परमेश्वर सोयल,ओम प्रकाश प्रजापत, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, पिंटू सोयल, हेमराज नाथ समेत ग्रामीण एवं किसान उपस्थित थे।



