Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्वेत श्रृंगार में सजे चारभुजानाथ, मंदिर में 41 किलों की खीर का...

श्वेत श्रृंगार में सजे चारभुजानाथ, मंदिर में 41 किलों की खीर का भोग लगेगा


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शरद पूर्णिमा के पावन मौके पर सोमवार को देवली में मंदिरों में विशेष आयोजन और मनमोहक श्रृंगार किए गए। अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान चारभुजानाथ का श्वेत श्रृंगार किया गया।

जो अत्यंत मनमोहक और दर्शनीय था। इस श्रृंगार के तहत, भगवान का सुंदर विग्रह सफेद पुष्पों और श्वेत पोशाक से सजाया गया। यह विशेष सज्जा भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। इसी तरह रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भी शरद पूर्णिमा की मध्यरात्रि में अनुष्ठान की तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में सोमवार रात 12 बजे के करीब 41 किलो खीर का भोग भगवान को लगाया जाएगा। यह खीर का भोग मंदिर ट्रस्ट और आमजन के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। रात 12 बजे भगवान को भोग लगाने के बाद, यह खीर लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d