Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, चालक फरार

बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, चालक फरार


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है और दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।

थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध बजरी के साथ जब्त किया है, जबकि दोनों के ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। देवली पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन किया था, जिन्होंने गश्त और निगरानी के दौरान अवैध बजरी परिवहन को पकड़ा। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों में हैडकांस्टेबल इमरान, पुलिसकर्मी दिनेश, पप्पू, बजरंगलाल और प्रेमराज समेत शामिल थे।

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी! कलक्टर मेडम भी हुई हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d