Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकैम्प में सीख रहे खोज के चिह्न और प्राथमिक सहायता

कैम्प में सीख रहे खोज के चिह्न और प्राथमिक सहायता


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में चांदली माताजी परिसर में चल रहे द्वितीय व तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर में स्काउट गाइड विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त रहे हैं।

स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि पाठ्यक्रमानुसार स्काउट गाइड को विभिन्न समूहों में बांटकर उन्हें अनुमान लगाना, प्राथमिक सहायता, खोज के चिह्न, दिशाज्ञान एवं कंपास, ध्वज शिष्टाचार आदि विभिन्न कौशलों की प्रायोगिक व सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि इससे पूर्व दलों को बीपी सिक्स, नियम, प्रतिज्ञा, विभिन्न गांठें, सैल्यूट ,आदर्श वाक्य सहित बेसिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप में देवली ब्लॉक के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व कॉलेज के स्काउट गाइड व रोवर रेंजर भाग ले रहे है।

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी! कलक्टर मेडम भी हुई हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d