Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार ने छीनी मजदूर की जिंदगी, एक गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार ने छीनी मजदूर की जिंदगी, एक गंभीर घायल

दूसरी ओर सर्पदंश से महिला की मौत हुई


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-देवली राजमार्ग पर घाड़ थाना क्षेत्र के जूनिया कट के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रेफर किया गया है। घाड़ थाना के एएसआई रणजीत सिंह के अनुसार बुधवार करीब 4 बजे जूनिया मोड़ स्थित हरियाणा होटल के पास 10-12 मजदूर हाईवे के डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की बारिश पूर्व साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मेहंदवास थाना क्षेत्र के अरनिया निवासी लक्ष्मीनारायण (40) पुत्र जमनालाल रेगर तथा जूनिया निवासी शंकर (35) पुत्र लक्ष्मण प्रजापत बाइक पर मजदूरों के लिए चाय लेकर देवड़ावास मोड़ से लौट रहे थे।

इसी दौरान टोंक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मीनारायण रेगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हाईवे मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और घायल को दूनी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टोंक रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार फरार
प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रेगर एवं मंजू रेगर ने बताया कि कार तेज गति से आ रही थी और उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मीनारायण करीब पांच फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि शंकर दूसरी ओर जा गिरा। बाइक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के बाद कार में सवार लोग पीछे से आ रही रोडवेज बस में बैठकर मौके से फरार हो गए।

महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

घाड़ थाना क्षेत्र के श्यावता गांव में चारा काटते समय सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार अपरान्ह 3 बजे की बताई जा रही है। घाड़ थाने के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि श्यावता निवासी हंसा 27 पत्नी रामलाल मीणा चारा काटने के दौरान सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए नैनवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d