Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनि प्रणीत सागर महाराज का 12वा दीक्षा दिवस सोमवार को भव्य रूप से मनाया गया।
मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि दीक्षा दिवस पर सुबह 5 बजे गुरुवर के पदप्रक्षालन, आचार्य भक्ति एवं आशीर्वाद का आयोजन हुआ। सभी जिनालय की वंदना मुनि संघ के साथ हुई। सुबह 7:30 बजे मुनि को शांतिनाथ जैन मंदिर से पार्श्वनाथ धर्मशाला तक जुलूस के साथ लाया गया, जहां पर 51 थाली में मुनि का पदप्रक्षालन किया गया। इस दौरान चित्र अनावरण, द्वीप प्रज्वलन समाज के लोगों द्वारा किया गया। मुनि को 12 ग्रंथ भेंट किए गए। क्षुल्लक विधेय सागर ने पूजा करवाई।
माया जैन (सावर) ने मुनि के जीवन पर स्वरचित रचना से मुनि के जीवनशैली का परिचय करवाया। आशु जैन ने काव्यांश गुरु चरणों में अर्पित किए। लघु नाटिका से अल्पना जैन एवं साथी कलाकारों द्वारा मुनि के दीक्षा दिवस तक की संपूर्ण जीवन का वृतांत दिखाया। आयोजन में समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल जैन, नेमीचंद जैन, घीसालाल जैन, हेमराज, ओमप्रकाश, धर्मचंद, मुकेश, पंकज जैन सर्राफ, मनीष समेत सैकड़ों श्रावक उपस्थित थे।



