Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली समूह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फैशन फेयर एग्जीबिशन का रविवार को समापन हुआ। शहर की महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
स्टॉल लगाने वाली प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किया औऱ कहा कि उन्हें इस मंच ने अपनी कला और हुनर को प्रस्तुत करने का अवसर दिया।
देवली में “महारास” का आयोजन 7 को
सखी सहेली ग्रुप एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में रावण चौक स्थित टीनशेड परिसर में 7 अक्टूबर को “महारास” कार्यक्रम होगा। यह पहला अवसर होगा, जब केवल महिलाओं के लिए श्री राधा कृष्ण की लीलाओं पर आधारित यह आयोजन होगा। शरद पूर्णिमा एवं करवा चौथ पर आयोजित यह महारास संस्कृति, भक्ति और नारी शक्ति तीनों का संगम होगा। आयोजन में महेश नर्सिंग होम देवली की डॉ. कल्पना जिंदल, अनामिका टेलर, सुशीला टांक एवं स्मिता शर्मा ने विशेष योगदान दिया है।
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी! कलक्टर मेडम भी हुई हैरान


