Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशरद पूर्णिमा पर आयोजित हुआ कन्या पूजन

शरद पूर्णिमा पर आयोजित हुआ कन्या पूजन


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा सहित स्टाफ ने 21 कन्याओं का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, फल भेंट किए व स्टेशनरी दी। वहीं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान स्टाफ द्वारा कन्याओं के पद प्रक्षालन कर देवी स्वरूपा आशीर्वाद प्राप्त किया। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि वर्तमान में इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक दिशा प्रदान करेंगे। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता भी रमण करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, सीमा शेर, लादूलाल मीणा, मधु सेन, संध्या किरण सेन, बिरदी मीणा, श्वेता माथुर, संगीता जैन, मुरारी सैनी, हेमराज चौधरी सहित मौजूद थे।

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ही लगा दी सब्जी मंडी! कलक्टर मेडम भी हुई हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d