खातेदार दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) योजना के अंतर्गत उपखण्ड देवली और तहसील दूनी में सर्वे-रिसर्वे कार्य के दौरान कार्रवाई की जा रही है।
उपखंड कार्यालय देवली के अतिरिक्त भू अभिलेख अधिकारी की सूचना के मुताबिक दूनी तहसील के दर्जनों राजस्व ग्रामों में खातेदारी में स्थित सार्वजनिक उपयोग में ली जाने वाली भूमियों की सूची (प्रपत्र-6) तैयार की गई है, जिन्हें अब राजकीय भूमि के रूप में दर्ज किया जाना है। जिन ग्रामों से संबंधित भूमियों की सूची जारी की गई है, वे आवाँ, कनवाड़ा, चकआनन्दपुरा, रामपुरा, स्यावता, ठिकरिया खुर्द, बडोली, बाजोली, भाणोली, संग्रामपुरा, ख्वासपुरा, ढीकला, धारोला, फतेहपुरा, सरदारपुरा, सीतापुरा, घाड, डाटून्दा, दौलतपुरा, धंवाखुर्द, चन्दवाड, रंगविलास, रामनगर, आकोड़िया, कल्याणपुरा, ठिकरियाकलां, लक्ष्मीपुरा, कँवरपुरा, बासखेड़िया, मुगलाना, मुगलानी, चाँदसिंहपुरा, ज्योतिपुरा, नयागाँव गोठड़ा, नयागाँव ढिगारिया, हनुमानपुरा, खरोई, गुलाबपुरा, चक-आवाँ, टोकरावास उनियारा, टोकरावास बून्दी, संग्रामगंज, दूनी, बन्थली, बालापुरा, विजयगढ़ गेरोली, भरना, जूनियां, आमली, करेस्यादेवपुरा, जगत्या, जलेरी, देवड़ावास, नोन्दपुरा, सरकावास, जलसीना, सरोली, और राजेन्द्रपुरा शामिल हैं।
यह सूची तहसील, ग्राम पंचायत और पटवार कार्यालयों के साथ-साथ विभागीय वेबसाइट landrevenue@rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है। संबंधित खातेदारों को कहा गया है कि यदि उन्हें इसे लेकर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति तुरंत दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में जानकारी संबंधित हल्का पटवारी से भी प्राप्त की जा सकती है।

एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर


