Thursday, June 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहाईवे अधिकारियों से सहमति के बाद लिया शव

हाईवे अधिकारियों से सहमति के बाद लिया शव

12 साल से हाईवे पर काम कर रहा था मृतक, आर्थिक सहायता पर परिजन राजी


Dooni News 11 जून (चेतन वर्मा) एनएच 52 पर जूनिया मोड़ के पास बुधवार को एक हादसे में हाईवे पर काम कर रहे मजदूर की कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लक्ष्मीनारायण रैगर पुत्र जमना लाल निवासी अरनिया नील है। वह पिछले 12 साल से हाईवे पर मजदूरी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण राजमार्ग पर जूनिया मोड़ के पास काम कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। बाद में हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई। आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने शव उठाया।

बुधवार से ही शव को दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d