-
विधायक गोपीचंद मीणा ने रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की
-
ऊंचा को नगरपालिका बनाने की उठी मांग
Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर क्षेत्र ग्राम पंचायत ऊंचा के श्याम नगर में बुधवार रात जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने रात्रि चौपाल में भाग लिया और क्षेत्रवासियों की बारी बारी से समस्या सुनी।
जिसमें ग्राम पंचायत ऊंचा के ज्योति कॉलोनी, श्याम नगर के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल रहे। जिन्होने विधायक गोपीचंद मीणा को अतिक्रमण, पानी, बिजली सड़क निर्माण एवं कॉलोनी की साफ सफाई को लेकर शिकायत की एवं आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाने की बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चम्बल एवं बनास के पानी कि सप्लाई का पानी भी समय पर दिलवाने की मांग एवं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ऊंचा को नगर पालिका घोषित करवाने की मांग की।
मुख्य समस्या का लेकर विधायक गोपीचंद मीणा ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को समस्या को नोट करवाते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिए।इस दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, तसीलदार रवि मीणा, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, विधानसभा सयोजक भैरूलाल टाक, गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, सरपंच रामराज मीणा सहित उपखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।



