Friday, June 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली : सीताराम विवाह महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

देवली : सीताराम विवाह महोत्सव में झूमे श्रद्धालु


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुरुषोत्तम मास में अटल उद्यान स्थित टीनशेड में चल रही 15 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार रात महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू ने जीवन में सफलता के चार अचूक सूत्र बताए।

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ईष्ट के प्रति अटूट निष्ठा, प्रत्येक जीव के साथ सद्भावना, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और माता-पिता व गुरु का आशीर्वाद अनिवार्य है। इन गुणों को धारण करने वाले व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। कथा के दौरान बापू ने भगवान श्रीराम के विवाह के पांच प्रमुख प्रसंग नगर दर्शन, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद और श्री सीताराम विवाह पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नगर दर्शन लीला की व्याख्या करते हुए कहा कि यदि जीव संसार रूपी नगर में चलते समय सदैव परमात्मा का स्मरण रखे, तो उसे कहीं कोई बाधा नहीं आती। पुष्प वाटिका प्रसंग पर चर्चा करते हुए उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि प्रत्येक बालक गुरु सेवा में और प्रत्येक कन्या भगवती की आराधना में तत्पर रहे, तो समाज से दुखों का नाश हो जाएगा।

आयोजन से जुड़े रामलाल सेन ने बताया कि धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए बापू ने बताया कि जब बड़े-बड़े राजाओं का बल भी असफल हो गया, तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम ने धनुष भंग किया। उन्होंने समझाया कि कार्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि व्यक्ति धैर्य रखे और ईश्वर की शरणागति स्वीकार करे, तो सफलता निश्चित है। परशुराम संवाद के माध्यम से उन्होंने गीता के स्वधर्म पालन के संदेश को दोहराया। महोत्सव के अंत में सीताराम सहित चारों भाइयों के विवाह की सजीव झांकी सजाई गई।

विवाह उत्सव के दौरान भक्त भक्ति के रंग में सराबोर होकर जमकर झूमे। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d