Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति देवली ने रविवार को संत रविदास जयंती मनाई। भूरालाल ठागरिया ने उनके जीवन और डॉ. शिवराज वर्मा ने काशी में हुए उनके जन्म के इतिहास पर प्रकाश डाला।
बाबूलाल जग्रवाल ने गुरु उपदेशों को अपनाने और डॉ. पीसी तुनगारिया ने समाज सुधारक के रूप में कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया जबकि अंबालाल मौर्य ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश दिया। डॉ. पीसी तुनगारिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, चौथमल करावलिया, बिहारी लाल जग्रवाल, रामस्वरूप गोखरीवाल, रामचंद्र ठागरिया, नाथू लाल वर्मा, नरेश ठागरिया, अंकित तुनगारिया, मोहन लाल तरमोलिया और गेघराज वर्मा मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा शहर मंडल ने भी संत रविदास की 649वीं जयंती मनाई जहाँ मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, राजकुमारी सेन और मोहन बच्चेतियां ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया।

यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा और इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताया। कार्यक्रम में शहर मंत्री किशन बैरवा, मुकेश मीणा, प्रवक्ता शिव जी धाकड़, कुलदीप सेन, भरत वाल्मीकि, सोनू चांगरा और अशोक मंडल सहित थे।


